चंदला विधानसभा अंतर्गत जनपद गौरिहार में मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक कन्या विवाह का भव्य आयोजन

Bundelkhand
0
चंदला विधानसभा अंतर्गत जनपद गौरिहार में मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक कन्या विवाह का भव्य आयोजन।

 समस्त वैवाहिक रस्मो को निभाया गया मध्यप्रदेश का पहला आयोजन जन जन परिचर्चा ब्याप्त 


छतरपुर/ जनपद गौरिहार में 1 मई को आयोजित सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, पारंपरिक संस्कृति और प्रशासनिक समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया। यह भव्य आयोजन हायर सेकेंडरी स्कूल गौरिहार परिसर में मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री एवं चंदला विधायक दिलीप अहिरवार  की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आमजन की सहभागिता रही।कार्यक्रम की शुरुआत जनपद पंचायत गौरिहार की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. दीपा कोटस्थाने द्वारा एक अभिनव पहल के साथ की गई। विवाह से पूर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के अंतर्गत हल्दी एवं मेहंदी की रस्मों का आयोजन कराया गया, जिसने पूरे वातावरण को उत्सवमय और पारिवारिक बना दिया। इस नवाचार ने सामूहिक विवाह जैसे सामाजिक आयोजन को सांस्कृतिक गरिमा और परंपरागत भावनाओं से जोड़ने का कार्य किया।विवाह समारोह का शुभारंभ मंत्री दिलीप अहिरवार के द्वारा धूमधाम से बारात निकालकर किया गया। इसके पश्चात सभी जोड़ों के लिए टीका, जयमाला, मंडप में फेरे तथा विदाई सहित अन्य वैवाहिक रस्में विधिवत एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गईं। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, व्यवस्था एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे प्रत्येक जोड़े को समान सम्मान और सुविधा प्राप्त हो सकी।इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 200 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इन जोड़ों में जनपद गौरिहार के साथ-साथ जनपद लवकुश नगर एवं अन्य निकायों से आए वर-वधू भी सम्मिलित हुए। यह आयोजन विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध हुआ, जिससे वे सामाजिक सम्मान के साथ अपने पुत्रियों का विवाह कर सके।कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष तुलसा अनुरागी, जनपद उपाध्यक्ष अमित बाजपेई, एसडीएम बलबीर रमन, जनपद लवकुशनगर की सीईओ भारती ठाकुर, तहसीलदार, मीडिया प्रतिनिधि तथा जनपद एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समन्वित प्रयास, सहयोग एवं सक्रिय भागीदारी से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समग्र रूप से यह सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम न केवल एक सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रभावी निर्वहन है, बल्कि यह समाज में सहयोग, समानता और परंपराओं के संरक्षण का सशक्त संदेश भी देता है। ऐसे आयोजनों से समाज के कमजोर वर्गों को संबल मिलता है तथा सामूहिकता की भावना को बढ़ावा मिलता है, जो एक सशक्त और समरस समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)