मर शहीद सत्राजीत की स्मृति में होने वाली तीन दिवसीय राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

Webkar Solutions
0


गाजीपुर : अमर शहीद सत्राजीत की स्मृति में होने वाली तीन दिवसीय राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की तैयारी जोरों पर, 27 फरवरी को जनपदस्तरीय वही 28 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक राज्यस्तरीय टीमें प्रतिभाग़ करेंगी!

दीपक श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गाज़ीपुर : करण्डा ब्लॉक के ग्राम सभा सिकन्दरपुर में अमर शहीद सत्राजीत की स्मृति स्मृति में होने वाली तीन दिवसीय राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की तैयारी जोरों पर हैं। 27 फरवरी को जनपदस्तरीय वही 28 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक राज्यस्तरीय टीमें प्रतिभाग़ करेंगी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पर दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में शाहिद 75 जवानों में सिकन्दरपुर निवासी जवान सत्राजीत भी शहीद हो गए थे। उनकी स्मृति में प्रत्येक वर्ष वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। प्रतियोगिता का आयोजन पंचायत सचिवालय के सामने मैदान होगा। जो स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और शहीदों को श्रद्धांजलि देने का एक प्रमुख मंच है।

प्रतियोगिता में गाजीपुर के अलावा, लखनऊ, मेरठ, आजमगढ़, उत्तराखंड, बिहार और वाराणसी जैसे स्थानों की टीमें भाग लेती हैं,जिसमें कांटे के मुकाबले देखने को मिलते हैं। इसमें विजेता और उपविजेता टीमों को 51000 हजार का नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। प्रतियोगिता न केवल खेल कौशल को बढ़ावा देती है, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और देशभक्ति की भावना को भी सुदृढ़ करती है।

शहीद सत्राजीत अमरनाथ पासवान के चार पुत्र थे सबसे बड़े थे जो लगभग 30 वर्ष की आयु में शहीद हुए थे उनकी पत्नी का नाम बरखा देवी व एक पुत्र भी शामिल है।

ग्राम प्रधान राजेश सिंह गुड्डू के सौजन्य से आयोजित बॉलीवाल प्रतियोगिता को लेकर युवाओं काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मुकाबले का लुत्फ उठाने के लिए इलाकई खेल प्रेमी खासे बेताब हैं। ग्राम प्रधान राजेश सिंह गुड्डू ने कहा कि अंतर्राज्यीय बॉलीवाल प्रतियोगिता का यह आयोजन इलाके में बिलकुल अनोखा होगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से हो रहे इस प्रतियोगिता में सामाजिक, प्रशासनिक व राजनीतिक के साथ शिक्षा जगत की कई नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)