नौगांव में प्रेम प्रसंग का मामला: दो चचेरी बहनें और दो चचेरे भाई ने आर्य समाज रीति से की शादी, पुलिस से मांगी सुरक्षा

Bundelkhand
0
नौगांव में प्रेम प्रसंग का मामला: दो चचेरी बहनें और दो चचेरे भाई ने आर्य समाज रीति से की शादी, पुलिस से मांगी सुरक्षा
नौगांव। 
क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें मुस्लिम समाज की दो चचेरी बहनें और हिंदू समाज के दो चचेरे भाई करीब एक माह पहले घर से चले गए थे। कुछ दिनों बाद दोनों जोड़ों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर यह जानकारी दी थी कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी कर ली है।
सोमवार, 16 मार्च 2026 को दोनों जोड़े नौगांव थाने पहुंचे, जहां पुलिस की मौजूदगी में उनके माता-पिता और समाज के लोगों के सामने उनके बयान दर्ज किए गए। युवाओं ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उन्होंने आर्य समाज की रीति-रिवाज से विवाह कर लिया है और अब वे पति-पत्नी के रूप में साथ रहना चाहते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि यह विवाह दोनों की सहमति से हुआ है और किसी प्रकार का दबाव नहीं है। साथ ही दोनों जोड़ों ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की है।
पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यदि सुरक्षा की आवश्यकता होगी तो नियमानुसार सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)